'बाज़ुओं की कसरत (बाईसेप और ट्राईसेप) - Fitness Trainer Lucky - Bhola Shola'

08:20 Mar 20, 2021
'बाज़ुएँ (बाईसेप और ट्राईसेप) एक खिलाड़ी और पहलवान का सबसे प्यारा हिस्सा हैं। हम सब भारी और अच्छे दिखने वाली बाज़ुओं (बाईसेप और ट्राईसेप) का सपना देखते हैं। लेकिन सुडोल बाज़ुओं (बाईसेप और ट्राईसेप) का होना बहुत मुश्किल है क्योंकि केवल अच्छी कसरत हमें इन्हें होने में मदद कर सकते हैं । आप भी अपनी बाज़ुएँ (बाईसेप और ट्राईसेप) बहुत सुडोल करना चाहते हैं तो फिटनेस ट्रेनर लकी द्वारा बताई गयी बाज़ुओं (बाईसेप और ट्राईसेप) की इस कसरत का पालन करें।   मेरा नाम लकी है, मैं प्रमाणित फिटनेस ट्रेनर और आहार विशेषज्ञ हूँ| मेरा मकसद आपको स्वास्थ्य और व्यायाम की सबसे अच्छी शिक्षा देना है| इस विडियो मैं, मैंने शुरुआती  व्यायामी के लिए बाज़ुओं के व्यायाम बताये हैं| अगर आप पहली बार जिम जा रहे हैं या आपने घर में नया जिम बनाया है तो यह विडियो आपको सुडोल बाज़ुएँ (बाईसेप और ट्राईसेप) पाने की पूरी शिक्षा देगी|   व्यायाम कुछ इस प्रकार है:  पूर्व कसरत वार्म अप:  कसरत करने से पहले पूर्व कसरत वार्म अप करना बहुत जरूरी है| यह आपकी नस खिचने की शिकायत को दूर कर देगा|   सबसे पहले, हम हमारे ट्राईसेप की कसरत करेंगे   व्यायाम 1. केबल रोप पुशडाउन:  हमरे अनुसार केबल रोप पुशडाउन व्यायाम सबसे पहले किया जाना चाहिए क्योंकि यह ट्राईसेप कसरत के लिए एक अच्छी शुरुआत है। वीडियो में दिखाए व्यायाम करें। आपको इस कसरत के 3 सेट लगाने हैं और हर एक सेट में 12 बार दोहराना है। हम प्रत्येक सेट के बाद वजन में वृद्धि की सलाह देते हैं।  व्यायाम 2. केबल रोप ओवरहेड:  केबल रोप ओवरहेड एक और सबसे अच्छा ट्राइसेप्स व्यायाम है। हमें आपको दिखाया है की यह कसरत कैसे करनी है। आपको इसे 12 बार दोहरा कर 3 सेट करना है। हम प्रत्येक सेट के बाद वजन में वृद्धि की सलाह देते हैं।  व्यायाम 3. वन आर्म ओवरहेड:  वन आर्म ओवरहेड पिछली के समान ही है, लेकिन अंतर यह है कि यह एक सेट में अपके एक हाथ को सुडोल करेंगे। कुछ लोगों को शिकायत है कि वे केबल रोप ओवरहेड में वजन को संतुलित नहीं कर पते। इसलिए वे इस अभ्यास का पालन कर सकते हैं। एक सेट में इसे 12 बार करना और इस कसरत के 3 सेट करने हैं। प्रत्येक सेट के बाद वजन बढ़ाने पर ध्यान रखें।  व्यायाम 4. सक्ल क्रशर:  सक्ल क्रशर ट्राईसेप के लिए एक और अच्छा व्यायाम है। बेंच पर लेट जायिए जैसे दिखाया गया है और ईज़ी-बार के साथ क्रशर कर सकते हैं। वजन बढाएं अगर आप भारी वजन के साथ आराम से व्यायाम कर सकते हैं। आप इसे एक सेट में 12 बार करें और 3 सेट लगायें।   अब, बाईसेप की कसरत की बरी है|  व्यायाम 5. बारबेल कर्ल:  बारबेल कर्ल बाईसेप के लिए मेरा पसंदीदा व्यायाम है। इसके परिणाम हमेशा कमाल रहे हैं। कृपया अपने पूरे शरीर को स्थिर रखने की कोशिश करें| अन्यथा, आपके बाईसेप पूरी तरह से सुडोल नहीं हो पाएंगे। मध्यम पकड़ उपयोग करते हुए इस सेट को करें। एक सेट में 12 बार करना और इस कसरत के 3 सेट करने हैं। प्रत्येक सेट के बाद वजन बढ़ाने पर ध्यान रखें।  व्यायाम 6. डंबल हैमर कर्ल:  बारबेल कर्ल करने के बाद, डंबल हैमर कर्ल करने की बारी है। वीडियो में दिखाए व्यायाम का पालन करें। आपको इसे 12 बार दोहरा कर 3 सेट करना है।  व्यायाम 7. रिवर्स बारबेल कर्ल:  अगला व्यायाम रिवर्स बारबेल कर्ल है। यह व्यायाम भी अपने शरीर को स्थिर रखते हुए किया जाना चाहिए।  आप इसे एक सेट में 12 बार करें और 3 सेट लगायें। यदि संभव हो तो हर सेट के बाद वजन बढ़ाने पर ध्यान दें|  व्यायाम 8. कंसंट्रेशन डंबल कर्ल:  बाज़ुओं की कसरत में आखरी व्यायाम कंसंट्रेशन डंबल कर्ल है। इस कसरत हमारे बाईसेप के छोटे से सिर के लिए मुख्य रूप से है। एक सेट में 12 बार करना और इस कसरत के 3 सेट करने हैं। हम प्रत्येक सेट के बाद वजन में वृद्धि करने की सलाह देते हैं।  आज के लिए इतना ही, व्यायाम के बाद कुछ देर आराम करें।   हमारी विडियो देखने के लिए हम आपका धन्यवाद करते हैं| कृपया इस विडियो को लाइक करें अगर आपको यह अची लगी है| हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें|  और देखने के लिए हमारी वेबसाइट खोलें: http://www.bholashola.com  हमारे साथ फेसबुक पर जुड़ें: https://www.facebook.com/bholashola/  -~-~~-~~~-~~-~- Please watch: \"Our Collaboration with Doggies Squad\"  https://www.youtube.com/watch?v=wQbs6FKkxiA -~-~~-~~~-~~-~-' 
See also:

comments